फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   denied to marriage means 'rape'

शादी से इंकार यानी ‘रेप’

Fri, 23 Sep 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 23 Sep 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
denied to marriage means 'rape'
Rape
लड़कियों को अब ब्वायफ्रेंड का इकतरफा ब्रेकअप मंजूर नहीं। अफेयर और रोमांस के बाद चालाकी से किनारा कर लेने वाले प्रेमियों को लड़कियां अब सबक सिखा रही हैं। हथियार के तौर पर लड़कियां रेप की धाराओं का इस्तेमाल कर रही हैं।
विज्ञापन


लंबे रोमांस के बाद ब्याह से मुकरने वाले प्रेमियों को पहले रेप की रिपोर्ट लिखाने की वार्निंग दी जाती है। जो इतने भर से रास्ते पर नहीं आते उनके खिलाफ रिपोर्ट लिखाने में भी लड़कियां चूक नहीं रही हैं। अलबत्ता रोमांस से रेप की रिपोर्ट तक पहुंचे इन मामलों से पुलिस परेशान है।
विज्ञापन


जिले में अमूमन हर रोज इसी तर्ज पर रेप की एक रिपोर्ट दर्ज हो रही है। लड़कियां तहरीर में कहती हैं कि उनके ब्वायफ्रेंड ने शादी का झांसा देकर उनके साथ रिश्ते बनाए। लंबे वक्त तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया और ऐन वक्त पर शादी करने से मुकर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानों से लेकर अफसरों तक पहुंच रही इन तहरीरों पर रेप की रिपोर्ट दर्ज करना पुलिस की कानूनी मजबूरी है। लेकिन मामला यहीं तक नहीं सिमटा है। रेप की इस रिपोर्ट को लड़कियां अपने प्रेमी पर हथियार की तरह इस्तेमाल करती हैं।

पुलिस अफसरों का कहना है कि कई बार लड़कियां तहरीर लेकर आती हैं और जब इसकी खबर लगने पर प्रेमी शादी को मान जाता है तो लड़कियां खुद ही प्रेमी को बख्श देने की गुहार भी लगाती हैं। कई मामलों में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद लड़कियां प्रेमियों को प्रेशर में लेती हैं।


पुलिस का कहना है कि इस तरह के मामलों में लड़कियां - महिलाएं जल्दी कार्रवाई नहीं चाहती हैं। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद वह प्रेमी को जल्द सलाखों में नहीं देखना चाहतीं, बल्कि खुद ही कार्रवाई को लंबा करने का अनुरोध करती हैं ताकि प्रेमी शादी को तैयार हो जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed