फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dengue threat persists, number of patients crosses 1100

डेंगू का खतरा बरकरार, मरीजों की संख्या 1100 के पार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Dengue threat persists, number of patients crosses 1100
मुरादाबाद। दिन और रात के तापमान में गिरावट के बीच भी डेंगू का प्रकोप जारी है। सोमवार को जिले में डेंगू के 25 मरीज और मिले। डेंगू पीड़ितों में आठ साल का बच्चा और 73 साल के बुजुर्ग शामिल हैं। वहीं, जिले में अभी तक डेंगू के मरीजों की संख्या 1100 के पार हो गई है।
विज्ञापन

आम तौर पर तापमान कम होने के साथ ही डेंगू पीड़ितों की संख्या में कमी आ जाती है। इस बार कोरोना संक्रमण काल में डेंगू का प्रकोप नवंबर के आखिरी हफ्ते में भी जारी है। लैब से आई रिपोर्ट में जिले के 25 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें डेंगू के 19 मरीज शहरी क्षेत्र और छह मरीज ग्रामीण क्षेत्र में पाए गए हैं। शहर में सबसे अधिक चार मरीज कटघर क्षेत्र में मिले हैं। इसके अलावा असालतपुरा में तीन, पीरजादा और मकबरा में डेंगू के दो-दो केस पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर अब 1114 हो गई है। अभी तक डेंगू पीड़ितों की संख्या में कमी नहीं आने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी चिंतित हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उठाए कदम कारगर साबित नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

यहां मिले डेंगू के मरीज
कच्चा बाग, पीरजादा, कटघर, करूला, गोविंदनगर, असालतपुरा, दीवान का बाजार, बरवलान, लालबाग, मकबरा, नागफनी, मुगलपुरा, अगवानपुर, पीतमपुर, लालगंज, नियामतपुर इकरोटिया, ढकिया, लदावली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed