फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   dengue problem will cut down

खुशनुमा मौसम रहा तो भाग जाएगा डेंगू

Fri, 23 Sep 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 23 Sep 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
dengue problem will cut down
fever
बुधवार की रात बारिश से गुुरुवार को मौसम खुशनुमा हो गया। उमसभरी गर्मी से राहत देने वाला ये मौसम अगर तीन से चार दिनों तक ऐसे बना रहा तो जिले में चढ़ी बुखार की डिग्री उतर जाएगी।
विज्ञापन


विशेषज्ञों की माने तो तापमान गिरने से सक्रिय वायरस निष्क्रिय हो जाएंगे। साथ ही शरीर के तापमान में भी कमी आएगी। वहीं उमसभरी गर्मी कम होने पर डेंगू के मच्छर नहीं पनप पाएंगे। जिले में उमसभरी गर्मी के बीच बुखार से हाहाकार मचा हुआ है।
विज्ञापन


सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी बुखार से तप रही है। ओपीडी में सबसे अधिक वायरल फीवर के मरीज पहुंच रहे हैं। इनकी संख्या कुल मरीजों में आधी होती है। इसके अलावा डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड के भी मरीज पहुंच रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन बुधवार की रात झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। तापमान में गिरावट आ गई। उमसभरी गर्मी से लोगों को निजात मिल गई। ये मौसम गर्मी से ही नहीं बल्कि बीमारी से भी राहत दिलाएगी।


डाक्टरों का कहना है कि मौसम में ठंड होने से वायरस इनएक्टिव हो जाते हैं। वायरल इंफेक्शन का खतरा पचास प्रतिशत कम हो जाता है। अलबत्ता ये मौसम तीन-चार दिन ऐसे ही बना रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed