फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dengue confirmed in a young man, 116 patients of fever found in Jan Arogya Mela

एक युवक में डेंगू की पुष्टि, जन आरोग्य मेले में मिले बुखार के 116 मरीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Dengue confirmed in a young man, 116 patients of fever found in Jan Arogya Mela
मुरादाबाद। कोरोना की दूसरी लहर में बंद हुआ मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला रविवार को फिर से शुरू हो गया। जिले के 55 सरकारी अस्पतालों में लगाए गए मेले में 2367 मरीज पहुंचे। इसमें 116 मरीज बुखार से पीड़ित मिले। वहीं, शहर के एक युवक में डेंगू की पुष्टि हुई है। 704 लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।
विज्ञापन

रविवार को शहर के 26 अरबन पीएचसी और ग्रामीण इलाकों की 29 एडिशनल पीएचसी पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसके लिए 105 डॉक्टरों और 285 पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई। इन सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए 2367 पहुंचे। इसमें सबसे अधिक 1117 महिलाएं शामिल रहीं। मेले में 116 मरीज बुखार के मिले।
विज्ञापन

47 मरीजों की आंखों की जांच की गई। इसके अलावा 189 मरीजों की कोरोना की जांच कराई गई। वहीं, आशियाना कॉलोनी के एक युवक में डेेंगू की पुष्टि हुई है।
सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि कोविड के चलते मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला बंद कर दिया गया था। रविवार को पुन: इस मेले की शुरुआत की गई। इसमें 116 मरीज बुखार पीड़ित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed