फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   dengue affected man died

शाहबाद में डेंगू से युवक की मौत, दहशत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
dengue affected man died
शाहबाद (रामपुर)। मसवासी के बाद डेंगू का प्रकोप अब शाहबाद में भी शुरू हो गया है। उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
विज्ञापन

शाहबाद के मोहल्ला हाकिमान निवासी शफीक (41) को कुछ दिन पूर्व तेज बुखार आया था। परिजनों ने पहले शाहबाद के निजी चिकित्सकों के यहां उपचार कराया। लेकिन कोई फायदा नहीं होने पर उन्हें मुरादाबाद ले जाया गया। परिजनों का दावा है कि मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में उनका डेंगू का उपचार चल रहा था। लेकिन कई दिन बीत जाने के कारण स्वास्थ्य में कोई भी फर्क दिखाई नहीं दे रहा था। शुक्रवार सुबह छह बजे शफीक की मौत हो गई। इस अचानक मौत के बाद से परिवार वालों में चीख-पुकार मची हुई है। मृतक की पत्नी मेहराब का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक ने अपने पीछे दो बेटी और दो बेटों को छोड़ा है। वहीं सेहत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उनको डेंगू से मौत के बारे में जानकारी नहीं है। ऐसे कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed