फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   dengue active in moradabad

कोरोना की दहशत में कहीं जानलेवा न बन जाए डेंगू का डंक, बुखार आए तो जांच कराएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
dengue active in moradabad
मुरादाबाद। कोरोना की दहशत के बीच डेंगू और मलेरिया की अनदेखी जानलेवा हो सकती है। अक्टूबर माह डेंगू की दृष्टि से सबसे संवेदनशील है। जिले में सितंबर में ही डेंगू के दो और मलेरिया के 22 पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए हैं। बुखार आने और शरीर में दर्द महसूस होने पर जांच जरूर कराएं। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की आशंका को लेकर सीएचसी और पीएचसी पहुंचने वाले आशंकित मरीजों की स्लाइड बनाकर जांच कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं। जिले के 21 संवेदशील इलाकों में सर्वे भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मानसून की बारिश के बाद हर साल मच्छर जनित और संक्रामक बीमारियों का हमला होता है। इनमें मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, डिफ्थीरिया और वायरल बुखार पीड़ितों से अस्पताल भरने लगने हैं। इस साल कोरोना की दहशत बनी है। लोग अस्पताल आने से डर रहे हैं। संक्रमण के लिहाज से अस्पताल अति संवेदनशील हैं। वैसे भी जिला स्तरीय अस्पतालों में सामान्य ओपीडी सेवाएं करीब दस दिन पहले ही बहाल हुई हैं।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डा. ब्रह्म सिंह के मुताबिक 15 सितंबर से 30 अक्टूबर तक डेंगू का सबसे अधिक फैलाव देखने को मिलता है। इस साल सितंबर में देहात से दो डेंगू और अलग-अलग इलाकों से 22 मलेरिया के केस आ चुके हैं। पिछले साल सितंबर में डेंगू के 22 और मलेरिया के 125 केस रिपोर्ट हुए थे। डा. ब्रह्म सिंह बताते हैं, डेंगू, मलेरिया, वायरल फीवर और कोरोना के अधिकतर लक्षण एक जैसे हैं। सितंबर में डेंगू और मलेरिया के कई मरीज ऐसे होंगे, जो कोरोना के डर से अस्पताल तक नहीं आए। घरेलू उपचार या मेडिकल स्टोर से दवा खाकर आराम करने से ही ठीक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी बताते हैं, डेंगू और मलेरिया में लापरवाही जानलेवा हो सकती है। डेंगू में प्लेटलेट्स 35 हजार से नीचे आने पर जान बचानी मुश्किल हो सकती है। बुखार और अन्य लक्षण नजर आने पर नजदीकी अस्पताल में जांच कराएं। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद में नगर के अलावा डिलारी, बिलारी, कुंदरकी और देहात में 22 इलाके डेंगू के लिहाज से संवेदनशील हैं। इन इलाकों में सर्वे शुरू करवा दिया है। बुखार पीड़ितों की स्लाइड बनाई जा रही है।
---------------------------------------
डेंगू से बचाव के उपाय
- डेंगू का मच्छर दिन में काटता है, पूरा बदन ढकने वाले कपड़े पहनें
- घर के आसपास, गमलों और पुराने टायरों में पानी जमा नहीं होने दें
- कूलर का पानी बदलते रहें और फ्रिज के पीछे लगी ट्रे की नियमित सफाई करें
- मच्छरदानी और मच्छरों को भगाने वाले कॉयल का प्रयोग करें
- बुखार आने पर डाक्टर से सलाह लें
---------------------------------------
डेंगू के लक्षण
- तेज बुखार, मांसपेशियों, जोड़ों में दर्द
- जी मचलना और उल्टी आने जैसा महसूस होना
- आंखों में दर्द और ग्रंथियों में सूजन
- त्वचा पर लाल चकत्ते और थकान महसूस होना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed