{"_id":"60fb25778ebc3e584527b092","slug":"demonstration-of-tobacco-traders-at-municipal-office-memorandum-city-news-mbd396776969","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंबाकू व्यापारियों का नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन, ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंबाकू व्यापारियों का नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन, ज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। तंबाकू उत्पाद बेचने वाले रिटेलर्स के लिए अलग लाइसेंस की अनिवार्यता के विरोध में पान विक्रेता संघ के बैनर तले शहर के तंबाकू विक्रेताओं ने शुक्रवार नगर निगम कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया। बाद में नगर आयुक्त और महापौर के कार्यालय में ज्ञापन सौंप कर इसे वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शनकारी तंबाकू उत्पाद विक्रेताओं की अगुवाई कर रहे संजय जैन ने बताया कि शहर में 1200 से अधिक छोटे तंबाकू रिटेलर्स और पान वाले हैं। इसी व्यवसाय से उनकी रोजी रोटी चलती है। उन्होंने बताया कि जून माह में शासन की ओर से जारी आदेश में शहर में पान, बीड़ी, सिगरेट आदि जैसे तंबाकू उत्पाद बेचने वाले रिटेलर्स के लिए अलग लाइसेंस अनिवार्य करने की बात कही गई है। जिसका सीधा असर कारोबार से जुड़े छोटे रिटेलर्स की आजीविका पर पड़ेगा और वह भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएंगे।
मुरादाबाद व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि मुरादाबाद में देश के अन्य जगहों की तरह तंबाकू उत्पादों का खुदरा व्यापार पारंपरिक रूप से चला आ रहा है। इन्हें लॉकडाउन के कारण काफी नुकसान हुआ है और वे अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नये शासनादेश में तंबाकू उत्पाद से जुड़ी दुकानें शिक्षण संस्थान और धार्मिक स्थल से करीब 200 मीटर दूर होने की बात कही गई है। इससे अधिकांश दुकानदारों को लाइसेंस ही जारी नहीं हो सकेंगे। जिससे उनका कारोबार बंद हो जाएगा। व्यापारियों ने इसे समाप्त किए जाने की मांग की। इस मौके पर फिरोज मलिक, असलम खान, राजीव शर्मा, संजीव शर्मा, मोहम्मद खालिद, अक्षय कुमार व रवि आदि मौजूूद रहे।