{"_id":"60cbb5e88ebc3e325868d18e","slug":"demonstration-of-congressmen-on-ram-mandir-land-issue-city-news-mbd3925931176","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर जमीन के मुद्दे पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर जमीन के मुद्दे पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमि खरीद में घोटाले का आरोप लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन किया और इसकी जांच सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश से कराए जाने की मांग की। इस संबंध मेें राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा गया है।
प्रदेश स्तरीय आह्वान पर गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय गुरहट्टी पर कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकत्र हुए। जिला अध्यक्ष विनोद गुम्बर ने राम मंदिर निर्माण को करोड़ों देशवासियों की आस्था से जुड़ा बताया। उन्होंने कहा कि हजारों करोड़ रुपयों का दान मंदिर निर्माण के लिए जन्म भूमि ट्रस्ट के खातों में जमा हो चुका है।
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि दो करोड़ की जमीन 18 करोड़ में खरीदने में ट्रस्ट के अलावा राजस्व विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत है। सुप्रीम कोर्ट के कार्यरत न्यायाधीश से ही निष्पक्ष जांच की अपेक्षा की जा सकती है। बैठक के बाद जिला प्रशासन के माध्यम से एक ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा गया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष रिजवान कुरेशी, असलम खुर्शीद, अजय सारस्वत सोनी, सगीर सईद, आजम अंसारी, सुधीर पाठक आदि मौजूद रहे। ब्यूरो