फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Demonstration in support of the accused sent to jail for cow slaughter

Moradabad News: गोकशी कराने के आरोप में जेल भेजे आरोपियों के समर्थन में प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Demonstration in support of the accused sent to jail for cow slaughter
मुरादाबाद। छजलैट थानाध्यक्ष को हटवाने के लिए गोकशी कराने के आरोप में जेल भेजे गए विहिप बजरंग दल के नेताओं के समर्थन में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। उन्होंने आंबेडकर पार्क के सामने सड़क पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट पर जाने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें राजमहल होटल के पास रोक दिया। दो बार पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। एसीएम प्रथम को ज्ञापन सौंप कर सभी लौट गए।
विज्ञापन

छजलैट थाने की पुलिस ने 31 जनवरी को विहिप बजरंग दल के जिला प्रमुख सुमित उर्फ मोनू विश्नोई, राजीव चौधरी, रमन चौधरी और एक अन्य आरोपी शाहबुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने दावा किया था कि मोनू विश्नोई ने थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार शर्मा को हटवाने के लिए साजिश रचकर गोकशी कराई थी। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में विहिप, बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को विहिप पश्चिमी प्रदेश के प्रांत मंत्री राजकुमार डूंगर, केंद्रीय प्रबंध समिति सदस्य राजकमल गुप्ता, प्रभात गोयल ओर बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक गौरव भटनागर के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता आंबेडकर पार्क में जुटे। उन्होंने यहां से कलक्ट्रेट तक प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी। इसकी जानकारी मिलने एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर आंबेडकर पार्क पहुंच गए और उन्होंने पदाधिकारियों से बातचीत की। यहीं ज्ञापन देने के लिए कहा तो वह नहीं माने। इसके बाद अफसरों ने कई थानों की फोर्स के अलावा, रिजर्व पुलिस लाइन से अतिरिक्त फोर्स के साथ ही पीएसी जवान भी बुला लिए गए थे। आंबेडकर पार्क में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद कार्यकर्ता पार्क से निकल कर सड़क पर आ गए। पुलिस कर्मियों ने उन्हें कलक्ट्रेट पर रोकने का प्रयास किया तो यहां धक्कामुक्की हो गई थी। इसी बीच प्रदर्शन करने वाले लोग कलक्ट्रेट की ओर दौड़ने लगे। तब अफसरों ने राज महल होटल और मंडल आयुक्त कार्यालय के पास बैरिकेडिंग लगवाकर पुलिसकर्मी तैनात करा दिए गए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच फिर से तीखी नोकझोंक हुई। विहिप के पदाधिकारियों ने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं को झूठे केस में फंसा गया है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी डीएम और एसएसपी से मिलने की जिद पर अड़ गए। तब उन्हें बताया कि दोनों अधिकारी कांठ में तहसील दिवस में गए हैं। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया और सीओ अर्पित कपूर ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर शांत किया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसीएम प्रथम प्रीति सिंह को सौंपा। ज्ञापन पर राज कुमार डूंगर, राज कमल गुप्ता, प्रभात गोयल,गौरव भटनागर, नवदीप अग्रवाल, अमित गुप्ता, अविनाश गुप्ता, अभिनव भटनागर समेत अन्य के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed