{"_id":"5866ca4e4f1c1b7675eee47e","slug":"demonetization-will-modi-s-end","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरजेंसी ने इंदिरा का अंत किया नोटबंदी मोदी को मारेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमरजेंसी ने इंदिरा का अंत किया नोटबंदी मोदी को मारेगी
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sat, 31 Dec 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
नोटबंदी को लेकर नया नियम
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में शुक्रवार को पूर्व विधायक विजय सिंह ने मंच से पीएम मोदी के खिलाफ बोलना शुरू किया तो मर्यादाओं की सीमा भी लांघते चले गए। पूर्व विधायक ने कहा कि इमरजेंसी ने इंदिरा की जान ली थी और नोटबंदी मोदी को मार डालेगी। पुलिस ने उनके भाषण की वीडियो बना ली है और मामले की छानबीन में जुट गई है।
सिविल लाइंस में जिला अस्पताल के सामने स्थित अंबेडकर पार्क में शुक्रवार को बसपा का पिछड़ा वर्ग भाई चारा सम्मेलन था। जिसमें बसपा नेता नोटबंदी के मुद्दे पर एक - एक कर पीएम मोदी पर बरस रहे थे।
पार्टी के पूर्व विधायक और ठाकुरद्वारा सीट से बसपा प्रत्याशी विजय सिंह यादव की बारी आई तो उन्होंने माइक संभालते ही पीएम पर अपशब्दों की बौछार कर दी। बोले, मोदी ने पहले पब्लिक का वोट लिया फिर नोट लिया और अब गरीबाें के बच्चों का टैंटुआ घोंट दिया है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक ने मंच से कहा कि केंद्र की सरकार गरीब- मजलूमों पर जुल्म कर रही है। विजय सिंह यहीं नहीं रुके, बोले - इमरजेंसी ने जिस तरह इंदिरा तो मरवाया था उसी तरह नोटबंदी मोदी को मारेगी।
पूर्व विधायक के ये अपशब्द पुलिस ने कैमरे में रिकार्ड कर लिए हैं। सहायक पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह का कहना है कि मामला पुलिस की जानकारी में है और पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।