फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   demanded xix lac from retired doctor

सेवा निवृत्त चिकित्सक से मांगी छह लाख की रंगदारी, महिला समेत दो के खिलाफ केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
demanded xix lac from retired doctor
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाले सेवानिवृत्त चिकित्सक ने एक महिला समेत दो लोगों पर उनसे छह लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी महिला सेवानिवृत्त चिकित्सक के मकान में किराये पर रहती है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित सेवानिवृत्त चिकित्सक जगमाल सिंह सिविल लाइंस के दीन दयाल नगर निवासी हैं। वह सरकारी अस्पताल से सेवानिवृत्त हैं। छजलैट थानाक्षेत्र के वरखेड़ा बसंतपुर उर्फ दयानाथपुर निवासी निपेंद्र कुमार राणा की पत्नी रॉकी ने उनका मकान किराये पर लिया था। महिला ब्यूटी पार्लर चलाती है। चिकित्सक ने मकान खाली करने को कहा तो उसने इनकार कर दिया। चिकित्सक का आरोप है कि महिला मकान खाली करने के लिए छह लाख रुपये की मांग कर रही है। आरोपी महिला ने फोन पर चिकित्सक से छह लाख रुपये की मांग भी की। इसके अलावा पंकज नाम के युवक के साथ साई मंदिर के पास मिली और फिर से छह लाख रुपये मांगने लगी। रकम देने से मना किया तो जान से मारने की धमकी दी। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed