फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Demanded money from deleting the video

Moradabad News: वीडियो डिलीट करने के नाम पर युवती से मांगी रकम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Demanded money from deleting the video
बिलारी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

बिलारी थाना क्षेत्र में अपने दोस्त के साथ खरीदारी कर रही एक युवती की एक युवक ने वीडियो बना लिया। युवती और उसके दोस्त ने वीडियो डिलीट करने के लिए कहा तो आरोपी ने उससे रुपयों की मांग की। विरोध करने पर आरोपी ने युवती और उसके दोस्त के साथ मारपीट की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और रंगदारी मांगने में रिपोर्ट दर्ज की है।
बिलारी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उसने बताया कि वह बालिग है और अपने भविष्य के बारे में अच्छी तरह समझती है। 22 मई की दोपहर करीब तीन बजे वह अपने दोस्त के साथ पैठ बाजार में कुछ सामान लेने गई थी। इसी दौरान वहां बिलारी के तेवरखास निवासी कासिम आ गया और चुपके से उसकी वीडियो बनाने लगा। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की। युवती के दोस्त ने वीडियो बनाने का विरोध किया तब कासिम ने अपने एक अन्य साथी को बुला लिया। और वीडियो डिलीट करने के नाम पर रकम मांगी। पीड़िता के अनुसार बाद में कासिम ने सोशल मीडिया पर उसकी वीडियो वायरल कर दी। जिसकी स्क्रीन शॉट उसके पास मौजूद है।
विज्ञापन

एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि आरोपी कासिम और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (छेड़खानी) और 384 (रंगदारी मांगना )और आईटी एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed