फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Demand to remove the requirement of six units in Ayushman Yojana

Moradabad News: आयुष्मान योजना में छह यूनिट की बाध्यता समाप्त करने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Demand to remove the requirement of six units in Ayushman Yojana
मुरादाबाद। निर्दलीय पार्षद विवेक शर्मा ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से आयुष्मान भारत योजना को बनवाने में छह यूनिट की बाध्यता शीघ्र समाप्त करने की मांग की है। पार्षद का कहना है कि एक तरफ सरकार परिवार नियोजन पर जोर दे रही है। दूसरी तरफ परिवार के छह सदस्य नहीं रहने पर कार्ड जारी नहीं कर रही है।
विज्ञापन

वार्ड संख्या 21 के निर्दलीय पार्षद का कहना है कि इस मामले में उसने नगर विधायक रितेश गुप्ता को शुक्रवार को ज्ञापन प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने के लिए दिया है। इस मामले में प्रदेश सरकार ने 16 सितंबर 32 को एक शासनादेश जारी किया है। बताया गया है कि जिस परिवार में छह सदस्य होंगे। उनका ही आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए राशन कार्ड छह यूनिट का होना चाहिए। पति पत्नी के अलावा चार बच्चे एक परिवार के लिए जरूरी होगा। यह नियम संदेश दे रहा है कि परिवार नियोजन गलत है।
विज्ञापन

यह शासनादेश लोगों के गले नहीं उतर रहा है। इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की गई है कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए एक यूनिट से चार यूनिट तक का सिस्टम लागू होना चाहिए। ताकि परिवार नियोजन का नियम लागू हो सके और जनसंख्या नियंत्रण को भी बल मिलेगा। सरकार को जनहित में शासनादेश तत्काल प्रभाव से निरस्त करना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में पार्षद के साथ शोभित अग्रवाल, पारूल शाही सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed