{"_id":"687028a935e674a8240de747","slug":"demand-to-remove-high-tension-line-from-population-in-kundarki-bilari-news-c-307-1-smbd1005-104766-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कुंदरकी में आबादी से हाईटेंशन लाइन हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कुंदरकी में आबादी से हाईटेंशन लाइन हटाने की मांग
Fri, 11 Jul 2025 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 11 Jul 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
कुंदरकी। भारतीय किसान यूनियन भानु ने कुंदरकी और बिलारी क्षेत्र की विद्युत समस्या को लेकर विद्युत भवन में मुरादाबाद क्षेत्र के मुख्य अभियंता से मिले और उनको मांगों का ज्ञापन भी सौंपा।
भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष दानिश पाशा ने मुख्य अभियंता को अवगत कराया कि कुंदरकी सब डिवीजन के छह बिजलीघरों में से जलालपुर बिजलीघर ऐसा है जिसमें टाउन फीडर नहीं है, जनहित में जलालपुर बिजलीघर में भी टाउन फीडर बनाया जाए। साथ ही कुंदरकी नगर मेंं मोहल्ला ख्वाजानगर में घराें के ऊपर से 33 केवी की लाइन जा रहे है जोकि काफी नीचे होने की वजह से अक्सर विद्युत हादसे होते रहते है और अनेक लोग अपने जानें तक गंवा चुके हैं। पहले ही एस्टीमेट पास होने पर यह हाईटेंशन लाइन आबादी के ऊपर से नहीं हटाई जा रही है। मंडलाध्यक्ष उवैश बाबू ने बताया कि बिलारी के मोहल्ला अंसारियान में नीची 11 केवी की लाइन को ऊंचा किया जाए और नीचे जाल की व्यवस्था की जाएगी तो भविष्य में कोई विद्युत हादसा न हो सके। मुख्य अभियंता ने जांच कर समाधान कराने की आश्वासन दिया है। किसानों का कहना था कि अगर मांगों पर अमल नहीं होता है तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।