फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Demand to Raise Duty Drawback to 5% Gains Momentum

Moradabad News: ड्यूटी ड्रॉ बैक पांच प्रतिशत करने की मांग ने पकड़ा जोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Demand to Raise Duty Drawback to 5% Gains Momentum
मुरादाबाद। पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण निर्यातकों को हुए नुकसान की भरपाई ड्यूटी ड्रॉ बैक प्रोत्साहन योजना से नहीं हो पा रही है। इससे निर्यातक अब ड्यूटी ड्रॉ बैक को एक प्रतिशत से बढ़ाकर पांच प्रतिशत करने की मांग उठा रहे हैं। उनका कहना है कि हस्तशिल्प उत्पादों पर एक प्रतिशत ड्यूटी ड्रॉ बैक से कोई विशेष लाभ नहीं मिल रहा। यदि सरकार इसे किसी अन्य सब्सिडी के रूप में भी दे, तो कारोबार को राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

जिले के निर्यातकों को प्रोत्साहन के रूप में लोहे और स्टील पर एक प्रतिशत, जबकि एल्युमिनियम व पीतल पर दो प्रतिशत ड्यूटी ड्रॉ बैक मिलता है। मौजूदा परिस्थितियों में यह लाभ नाममात्र का साबित हो रहा है। पश्चिम एशिया में युद्ध के चलते निर्यातकों को भारी नुकसान हुआ है और निर्यात में करीब 50 प्रतिशत तक गिरावट आई है।
विज्ञापन

निर्यातकों का कहना है कि वर्ष 2017 के बाद पीतल, एल्युमिनियम और लोहे पर ड्यूटी ड्रॉ बैक दरें कम कर दी गईं, जिन्हें अब तक नहीं बढ़ाया गया है। इससे वर्तमान में उनकी परेशानी और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्यातक विशाल अग्रवाल का कहना है कि मौजूदा समय में प्रोत्साहन दरों को बढ़ाना जरूरी है और ड्रॉ बैक को पांच प्रतिशत किया जाना चाहिए। वहीं, निर्यातक मनु सिंघल के अनुसार, विदेशों से मिले कई ऑर्डर रद्द हो चुके हैं और नए ऑर्डर भी कम मिल रहे हैं। ऐसे में कारोबार को पटरी पर लाने के लिए प्रोत्साहन राशि की आवश्यकता है।

आईआईए हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट कमेटी के चेयरमैन सुरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि करीब आठ वर्ष पहले ड्यूटी ड्रॉ बैक 10 प्रतिशत से अधिक मिलता था, लेकिन बाद में नई प्रोत्साहन योजनाएं लागू होने के साथ इसकी दरें घटा दी गईं। अब इसका खामियाजा निर्यातकों को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed