फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Demand to ban mud-laden vehicles plying through residential streets and neighborhoods

Moradabad News: गली-मोहल्लों में दाैड़ने वाले मिट्टी से भरे वाहनों पर रोक लगाने की मांग

Sun, 18 Oct 2026 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 18 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Demand to ban mud-laden vehicles plying through residential streets and neighborhoods
कांठ। नगर के गली-मोहल्लों में मिट्टी लेकर दौड़ रहीं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रोक लगाने और इनका रूट बदलवाने की मांग करते हुए नगर के मोहल्ला पट्टीवाला, घोसीपुरा और पट्टी मौढ़ा के लोगों ने थाना प्रभारी निरीक्षक को पत्र दिया है।
विज्ञापन


प्रार्थना-पत्र में लोगों ने कहा है कि मोहल्लों के बीच से मिट्टी से प्लॉटों और भूमियों में भराव करने वाले मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को आबादी के बीच से तेज रफ्तार से ले जाया जा रहा है। जबकि पूर्व में इनसे हादसे भी हो चुके हैं। जिन रास्तों से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को ले जाया जा रहा है, उन पर कई स्कूल-कॉलेज भी पड़ते हैं। लोगों ने मांग की है कि आबादी के बीच से इनके संचालन पर रोक लगाई जाए और इनका रूट बदलवाया जाए। प्रार्थना-पत्र देने वालों में धर्मपाल सैनी, ओमकार सिंह, गुड्डू सैनी, संजीव कुमार, राजवीर सिंह, अमर सिंह, राम सिंह, सोनू कुमार, नितिन कुमार, पुरूषोत्तम, विशाल, गौरव, जतिन आदि रहे। सीओ सुनीता दहिया का कहना है कि खनन वाहनों पर कार्रवाई के लिए संयुक्त टीम बनी हुई है, जिसमें खनन अधिकारी के साथ ही पुलिस और राजस्व टीम भी है। अगर आबादी के बीच से मिट्टी भरे वाहनों को ले जाया जा रहा है तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed