{"_id":"6aaef636da30f81aed0fc55b","slug":"demand-to-announce-the-support-price-for-sugarcane-kanth-news-c-15-1-mbd1008-997060-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित करने की मांग
Sun, 20 Sep 2026 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। भाकियू टिकैत ने शनिवार को जुलूस निकालकर गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये क्विंटल करने और ठाकुरद्वारा-सुरजननगर मार्ग के गड्ढों की मरम्मत की मांग उठाई।
जिलाध्यक्ष घनेंद्र शर्मा के नेतृत्व में निकले जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में डॉ. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार एमएसपी लागू करने, गेहूं का बीज राजकीय कृषि केंद्र पर बुवाई से पहले उपलब्ध कराने, डिलारी ब्लॉक की सहकारी समिति पर एफसीआई का भी धान खरीद केंद्र खोलने, गांव कुआं खेड़ा खालसा से पीपली घनश्याम तक नहर की सफाई करवाने, गझेड़ा आलम से सरकड़ा करीम तक नहर की पटरी पक्की करवाने, खाद बिक्री केंद्रों पर मांग के अनुसार खाद उपलब्ध कराने, गांव चंगेरी में शिव मंदिर के खराब पड़े वाटर कूलर की मरम्मत की मांग भी शामिल है।
इस दौरान राजेंद्र चौधरी, बलराम सिंह, अनूप सिंह, विकास यादव, उदयपाल सिंह, सोमपाल सिंह, तेजपाल सिंह, ओम प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।