फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Demand raised for permanent solution to the problem of waterlogging

Moradabad News: जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Demand raised for permanent solution to the problem of waterlogging
बिलारी। नगर की कई सड़कों पर बरसात में जलभराव होने की पुरानी समस्या का स्थायी समाधान कराने को लेकर नागरिक परिषद गंभीर है। शनिवार सुबह नागरिक परिषद ने बैठक कर जलभराव की समस्या पर चिंता जताई। इसके बाद में एक प्रतिनिधिमंडल नगरपालिका और तहसील पहुंचकर ईओ और तहसीलदार को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

नागरिक परिषद बिलारी की बैठक में सड़कों पर जलभराव का मुद्दा उठाया गया। सहसपुर गांव में मुख्य सड़क पर जलभराव होने की समस्या पर भी चिंता जताई गई। इसके बाद नागरिक परिषद का प्रतिनिधि मंडल पहले तहसील कार्यालय में तहसीलदार आदित्य कुमार को मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसके बाद में नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी रजनी सिंह से मुलाकात कर मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बताया कि बारिश में बिलारी नगर की मुख्य सड़कों पर जलभराव हो जाने से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और व्यापारियों को विशेष परेशानी होती है। नगर क्षेत्र में जलनिकासी के लिए बने नालों पर जगह-जगह अतिक्रमण होने से नालों की सफाई नहीं हो पा रही है। तालाबों पर अतिक्रमण अतिक्रमण है। बताया कि सहसपुर गांव में हाईवे पर बने डिवाइडर के दोनों ओर बारिश होने पर जलभराव हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल ने मांग की कि रास्तों पर जलभराव की समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाए। इस अवसर पर नागरिक परिषद के संयोजक डॉ. राकेश रफीक, राकेश यादव, डॉ. जितेंद्र दक्ष, राकेश जैन, तिलकराज चांदना, अनिल गुप्ता, रवि शंकर रस्तौगी, डॉ. अनीस अहमद, फैसल रजा, चंद्रवीर सिंह, किशनलाल प्रजापति, इस्लाम मसूदी, रशीद अहमद अंसारी आदि मुख्य थे। तहसीलदार और ईओ ने परिषद पदाधिकारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

फोटो परिचय-01,02,03
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed