फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Demand from DM to increase circle rate of Chakfaizullapur

Moradabad News: डीएम से चकफैजुल्लापुर का सर्किल रेट बढ़ाने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Demand from DM to increase circle rate of Chakfaizullapur
मुरादाबाद। चकफैजुल्लापुर चौहानों वाली मिलक के लोगों ने डीएम को पत्र देकर जमीन का सर्किल रेट दो गुना करने की मांग की है। आरोप लगाया कि वे पांच सालों से सर्किल रेट का मुद्दा उठा रहे हैं।
विज्ञापन

चकफैज्जुलापुर, चौहानों वाली मिलक के रहने वालों ने डीएम को लिखे पत्र में अवगत कराया है कि ग्राम लाकड़ी फाजलपुर, चकफैज्जुलापुर और मैनाठेर की जमीन को एमडीए नई टाउनशिप के लिए अधिग्रहित करने जा रही है। जिला प्रशासन ने जमीन का मुआवजा दोगुना रेट पर देने की बात कही है। बताया कि यहां 95 प्रतिशत लोग खेती किसानी पर ही निर्भर हैं। खेती किसानी के द्वारा ही अपने परिवार का जीवनयापन करते हैं। यदि उनकी जमीन एमडीए में जाती है तो वे भूमिहीन हो जाएंगे। लाकड़ी फाजलपुर, चकफैज्जुलापुर दोनों गांव के पार्षद एक ही हैं। जमीन भी दोनों गांवों की आपस में मिलती जुलती है। समाजहित में चकफैज्जुलापुर की जमीन का सर्किल मूल्य लाकड़ी फाजलपुर में बराबर करने के लिए चार गुना करें। वे लाकड़ी फाजलपुर के बराबर सर्किल रेट करने की मांग पिछले पांच सालों से कर रहे हैं। ज्ञापन देनेवालों में हरकेस सिंह, राकेश सिंह, विजेंद्र सिंह, निलेश चौहान, सत्यवीर, रईसा, अमरपाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed