फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Demand from Deputy CM to declare Sambhal as tourist city

लखनऊ में डिप्टी सीएम से मिलकर संभल को पर्यटन नगरी घोषित कराने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Demand from Deputy CM to declare Sambhal as tourist city
डिप्टी सीएम से संभल को पर्यटन नगरी घोषित कराने की मांग
विज्ञापन

डिप्टी सीएम के साथ कई अन्य मंत्रियों से भी मिले भाजपा पश्चिम क्षेत्र के उपाध्यक्ष राजेश सिंघल
संवाद न्यूज एजेंसी
संभल। कल्कि नगरी संभल को पर्यटन नगरी घोषित कराने की मांग कई बार हो चुकी है। भाजपा सरकार में इस मांग को बल तब मिला जब प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने बहजोई में संभल को पर्यटन के तौर पर विकसित कराने का एलान किया। वहीं, भाजपा पश्चिमी क्षेत्र के उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने लखनऊ में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने मिलकर संभल को पर्यटन नगरी बनाए जाने की मांग की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नौ जुलाई 2018 को बहजोई आए थे। उस वक्त सीएम योगी ने संभल को पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित कराने का एलान किया था। इसके बाद प्रशासन ने शहर के कई मंदिरों का रुख किया और फिर वहां विकास कार्य कराए गए, लेकिन अफसोस संभल को पर्यटन नगरी अब तक घोषित नहीं किया गया। भाजपा नेताओं ने कई बार शासन स्तर पर पैरवी की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। वहीं, भाजपा पश्चिमी क्षेत्र के उपाध्यक्ष राजेश सिंघल उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, जिले के प्रभारी मंत्री बल्देव सिंह औलख, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी से मिले। उन्होंने संभल को पर्यटन नगरी घोषित कराने की मांग की है, बल्कि संभल में सरकारी रोडवेज बस स्टेशन की स्थापना, पीएसी बटालियन की स्थापना व सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई गई है।
विज्ञापन

--------
फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed