{"_id":"699e0b84c8fa6a0e0c0eddb9","slug":"demand-for-removal-of-33-thousand-high-tension-line-demonstration-moradabad-news-c-307-1-smbd1005-106172-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: 33 हजार की हाईटेंशन लाइन को हटाने की मांग, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: 33 हजार की हाईटेंशन लाइन को हटाने की मांग, प्रदर्शन
Wed, 25 Feb 2026 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
कुंदरकी। 132 केवी बिजलीघर भैसोड़ से कुंदरकी विद्युत उपगृह को आने वाली 33 हजार की हाईटेंशन लाइन से आबादी में विद्युत हादसे बढ़ते जा रहे हैं। कुंदरकी नगर के मोहल्ला ख्वाजा नगर में लोगों के घरों से छतों के कुछ ही ऊपर गुजर रही यह हाईटेंशन लाइन से सप्ताह भर पहले एक बालिका झुलस गई थी जबकि इससे एक किशोरी समेत चार लोगों की जानें भी जा चुकी है और करीब दस लोग और कुछ पशु भी झुलस चुके है। पहले से ही आबादी के ऊपर से हाईटेंशन लाइन को सड़क किनारे शिफ्ट करने की मांग की जा रही है जिसको लेकर विभागीय कार्रवाई तेजी आगे बढ़ी और हाईटेंशन लाइन को आबादी से हटाकर ऑनरोड से शिफ्ट का एस्टीमेट भी पास हो गया लेकिन इसके बावजूद भी जिम्मेदार अधिकारी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। विद्युत हादसा होने के बाद हर बार केवल आश्वासन देकर लोगों को शांत कर दिया जाता है लेकिन शिफ्टिंग की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ती है। मंगलवार को फिर से लोगों ने अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही विद्युत विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कड़ी नाराजगी जताई। प्रदर्शन करने वालों में सभासद पति शाहिद सिद्दीकी, मुख्तयार सैफी, हाजी आशकार, शकील अहमद, हैदर अब्बास, तसलीम, भूरे खां, तहजीब, तौसीफ अली, हुस्न जहां, मेहमूना, रीमा, नईम जहां, गुलफ्शा, नादरा, तशकीन जहरा, शहनाज आदि रही। वहीं एसडीओ कुंदरकी दया शंकर से पक्ष जाने सीयूजी नंबर को कॉल की तो उन्होंने रिसीव नहीं की।
आबादी से हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग की मांग को लेकर कुंदरकी नगर के मोहल्ला ख्वाजा नगर के बाशिदें आगामी शुक्रवार को स्थानीय विधायक रामवीर सिंह से मिलेगें। बताते है कि शुक्रवार की दोपहर विधायक प्रतिनिधि ने कार्यालय से बुलाया है ताकि समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन
आबादी से हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग की मांग को लेकर कुंदरकी नगर के मोहल्ला ख्वाजा नगर के बाशिदें आगामी शुक्रवार को स्थानीय विधायक रामवीर सिंह से मिलेगें। बताते है कि शुक्रवार की दोपहर विधायक प्रतिनिधि ने कार्यालय से बुलाया है ताकि समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन