फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Demand for prohibition of liquor in the country raised in the Workers' Women's Conference

कामगार महिला सम्मेलन में उठाई देश में शराब बंदी की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
Demand for prohibition of liquor in the country raised in the Workers' Women's Conference
मुरादाबाद। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मंडल स्तरीय कामगार महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने जहां महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा पर चिंता जताई वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिए जाने तथा देश में शराबबंदी की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

संगठन की प्रदेश महासचिव शशि बाला की अगुवाई में मंडल के सभी जिलों से आंबेडकर पार्क में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एकत्र हुए तथा वहीं सम्मेन का आयोजन किया। बाद में दो मांगपत्र प्रधानमंत्री को संबोधित सौंपा। जिसमें आंगनबाड़ी, आशा तथा इसोईये को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, न्यूनतम वेतन 21 हजार रुपये करने, रिटायरमेंट पर पेंशन, समान काम के लिए समान वेतन, कार्यस्थलों पर सुरक्षा देने, महंगाई पर रोक लगाने, अश्लील साहित्य सिनेमा विज्ञापनों, वेबसाइटों पर रोक लगाने, पूरे देश में शराब बंदी तथा आठ मार्च को कामकाजी महिलाओं के लिए अवकाश घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन

सम्मेलन में 28 मार्च से दो दिवसीय देश व्यापी हड़ताल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की गई। मांग पूरी न होने पर एक मई से आंदोलन का निर्णय भी लिया गया। सम्मेलन को मिथलेश चौधरी, पूनम विश्नोई, सत्यबाला चौधरी, विनीद शर्मा, रजनी दिवाकर, शशिबाला, स्नेहलता चौधरी, माया चौहान, अनीता शर्मा, सुनीता आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed