फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Demand for financial help to the family of the girl who committed suicide due to molestation

Moradabad News: छेड़छाड़ के चलते आत्महत्या करने वाली युवती के परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Demand for financial help to the family of the girl who committed suicide due to molestation
मुरादाबाद। कुंदरकी में छेड़छाड़ से क्षुब्ध युवती ने जहर खाकर जान दे दी थी। इस मामले में पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने के लिए कांग्रेस नेताओं ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। डीएम ने इस मामले में मदद दिलाने के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के गुरहट्टी कार्यालय में बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुंदरकी का मामला उठाया। कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि छेड़छाड़ से परेशान एक युवती ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं थी। पीड़िता के परिवार की हालत काफी दयनीय है। इस मामले में जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने प्रशासन पर इस मामले में पक्षपात करने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट जाकर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह से मुलाकात की। कांग्रेस जि जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी के समक्ष पीड़िता के परिवार को पेश किया। बताया कि इस परिवार को सरकार की योजनाओं का लाभ न मिला है। डीएम ने इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुधीर पाठक, अनूप दुबे, अफजल साबरी,भयंकर सिंह बौद्ध, राजेंद्र वाल्मीकि, गय्यूर अंसारी,फईम राजा,असलम मलिक आदि नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed