फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Delivery boy made vehicle thief gang, Bike stolen from Moradabad and sold in Uttarakhand

डिलीवरी ब्वाय ने बना लिया वाहन चोर गिरोह, फिर किया ये काम

Mon, 23 Jan 2023 09:44 PM IST
ranjeett ranjeett अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद Published by: ranjeett ranjeett Updated Mon, 23 Jan 2023 09:44 PM IST
विज्ञापन
Delivery boy made vehicle thief gang, Bike stolen from Moradabad and sold in Uttarakhand
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद। फूड डिलीवरी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों ने नौकरी छोड़ वाहन चोर गिरोह बना लिया। इसके बाद उन्होंने डिलीवरी ब्वाय के वाहनों को ही निशाना बनाना शुरू कर दिया। मुरादाबाद से बाइक और स्कूटी चोरी कर उन्हें उत्तराखंड में बेच देते थे। पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ कर उनकी निशानदेही पर पांच बाइक और दो स्कूूटी बरामद कर लीं।
विज्ञापन

एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) के बनाखेड़ा थानाक्षेत्र के कामबारी निवासी बलवेंद्र सिंह, बाजपुर थानाक्षेत्र के नमूना पहाड़पुर निवासी विक्रम सिंह, बाजपुर थानाक्षेत्र के नकगदपुर निवासी बलजीत सिंह और कांठ थानाक्षेत्र के घोसीपुरा निवासी गुलफाम है। उन्होंने बताया कि चारों आरोपी फूड डिलीवरी कंपनी में काम कर चुके हैं। उन्हें पता पता था कि ऑर्डर आने पर डिलीवरी ब्वाय बाइक, स्कूटी से आते हैं। डिलीवरी ब्वाय को इतनी जल्दी होती है कि वो चाबी भी गाड़ी में ही छोड़कर रेस्टोरेंट या होटल में चले जाते हैं।
विज्ञापन

चारों आरोपियों ने नौकरी छोड़ दी और फूड डिलीवरी ब्वाय के वाहनों को ही निशाना बनाना शुरू कर दिया। आरोपियों ने मुरादाबाद से बाइक और स्कूटी चोरी की। जिन्हें आरोपियों ने उत्तराखंड के बाजपुर, काशीपुर, जसपुर और अन्य शहरों में बेचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने मझोला और सिविल लाइंस क्षेत्र में रेस्टोरेंट, होटल के बाहर खड़े वाहन चोरी किए। रविवार रात आरोपी फिर से वाहन चोरी करने आए थे। जिन्हें पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। सीओ सिविल लाइंस अनूप सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पांच बाइक और दो स्कूटी बरामद की हैं। सोमवार शाम चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed