फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Delhi road jammed due to weekly market, hundreds of vehicles stuck

साप्ताहिक बाजार के कारण दिल्ली रोड पर लगा जाम, फंस गए सैकड़ों वाहन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Delhi road jammed due to weekly market, hundreds of vehicles stuck
मुरादाबाद। गांगन तिराहे के पास लगने वाले साप्ताहिक बाजार की वजह से गुरुवार शाम दिल्ली रोड पर जाम लग गया। जिसकी वजह से दोनों ओर वाहनों की लंगी कतार लग गईं। यातायात सुचारु कराने में पुलिस को करीब दो घंटे लग गए।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र में गांगन तिराहे के पास हाईवे किनारे गुरुवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। बाजार में आने वाले लोगों ने अपने वाहन हाईवे किनारे खड़े कर दिए थे। जिसकी वजह से अन्य वाहनों को निकले को जगह नहीं मिल सकी। जिस कारण जाम लगना शुरू हो गया। शाम पांच बजे से छह बजे के बीच लाकड़ी फाजलपुर स्थित फैक्टरियों से छुट्टी के बाद कर्मचारी बाहर आए तो भीड़ और बढ़ गई। देखते ही देखते वाहनों की संख्या बढ़ती चली गई। दिल्ली रोड पर भीषण जाम लग गया। गुरुवार शाम कांग्रेस की महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी का शहर में रोड शो था। रोड शो में शामिल होने के लिए भी पाकबड़ा व अन्य जनपदों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के वाहन आए थे। जाम लगने पर चौराहे पर खड़े पुलिस कर्मी भी कुछ नहीं कर पाए।
विज्ञापन

जाम लगने की सूचना पर उच्च अफसरों के आदेश यातायात पुलिस के सिपाही और मझोला थाने से अन्य पुलिस कर्मी भी बुला लिए गए। दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस कर्मी यातायात सुचारु कराने में सफल हो पाए। एसपी यातायात अशोक कुमार ने बताया कि बाजार की वजह से जाम लग गया था। पुलिस कर्मियों ने वाहनों को हटवाकर यातायात चालू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed