फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Delhi Fair - 2016 Autumn

आटम में बरसेंगे आर्डर.. आने लगीं बायर्स की कॉल

Sat, 20 Aug 2016 01:14 PM IST
उमेश शर्मा/अमर उजाला/मुरादाबाद
उमेश शर्मा/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 20 Aug 2016 01:14 PM IST
विज्ञापन
Delhi Fair - 2016 Autumn
एक्सपोर्टर्स - फोटो : demo
 एक्सपोर्ट में सुस्ती के दौर से गुजर रहे निर्यातक अक्तूबर में होने जा रहे दिल्ली फेयर - 2016 (आटम) की तैयारियों में जुट गए हैं। निर्यातकों को पूरा यकीन है कि आटम में इस बार उन्हें अच्छे आर्डर मिलेंगे। ऑटम के ठीक बाद हांगकांग फेयर है। इसके बाद चीन में दुनिया का सबसे बड़ा एक्सपोर्ट फेयर होने वाला है। ऑटम के लिए ड्रा द्वारा 12 अगस्त को ही स्टॉल एलॉट हो चुके हैं। 
विज्ञापन


फेयर के लिए निर्यातकों ने अभी से अपने टूर तय कर लिए हैं। 14 अक्तूबर से शुरू हो रहे दिल्ली फेयर के तुरंत बाद हांगकांग फेयर है। दिल्ली फेयर 18 अक्तूबर को खत्म होगा और हांगकांग फेयर 20 अक्तूबर से शुरू है। हांगकांग फेयर में भी बड़ी संख्या से मुरादाबाद के निर्यातक हिस्सा लेते हैं लिहाजा दिल्ली फेयर के बाद सीधे हांगकांग की फ्लाइट पकड़ने की तैयारी है। इसके बाद अक्तूबर में ही 27 तारीख से चाइना फेयर है, हालांकि इसमें भारतीय निर्यातक रुचि नहीं लेते हैं। 
विज्ञापन


लेकिन दिल्ली फेयर - 2016 (आटम) को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। खास बात यह है कि स्थायी मार्ट खरीदने वाले निर्यातकों ने भी 12 अक्तूबर हो हुए ड्रा में अस्थायी स्टॉल बुक कराए हैं। निर्यातकों का तर्क है कि बायर्स महंगे स्थायी मार्ट की जगह अस्थायी स्टॉल का रुख ज्यादा करते हैं इसलिए बड़े निर्यातकों को भी महंगे मार्ट छोड़कर अस्थायी स्टॉल का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed