{"_id":"5f4eae9e8ebc3e54b9234439","slug":"delhi-based-dancer-rape-in-moradabad-hotel-city-news-mbd3611775169","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में दिल्ली की डांसर से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में दिल्ली की डांसर से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। कोतवाली क्षेत्र स्थित एक होटल में दिल्ली की एक डांसर से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। डांसर को यहां एक कार्यक्रम में डांस करनेे के लिए बुलाया गया था। आरोप है कि यहां युवती के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर इस मामले में होटल मालिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
केस दर्ज कराने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली है। उसने बताया कि एक महिला उसे यहां एक होटल में डांस कराने के लिए बुलाकर लेकर आई थी। 29 अगस्त की देर रात डांस का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह कमरे में सोने चली गई थी। आरोप है कि इस दौरान वहां असलम खान नाम का युवक उसके कमरे में पहुंच गया। जो खुद को मुरादाबाद निवासी बता रहा था। महिला का आरोप है उस वक्त होटल में मालिक मनोज ग्वाल निवासी रामेश्वर कालोनी थाना मझोला और होटल की देखभाल करने वाला दीपक उर्फ शशि निवासी सुदामा नगर सोनीपत हरियाणा भी मौजूद था। पीड़ित का कहना है उसने दोनों से मदद मांगी, लेकिन आरोपियों ने उसकी कोई मदद नहीं की। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर पर होटल मालिक मनोज और दीपक को गिरफ्तार किया गया है। जबकि मुख्य आरोपी असलम खान फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है।