फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Deficiencies found in 70 applications for allotment of plots under Amrit Kunj Yojana

Moradabad News: अमृत कुंज योजना के भूखंड आवंटन के 70 आवेदनों में मिली कमियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Deficiencies found in 70 applications for allotment of plots under Amrit Kunj Yojana
मुरादाबाद। ‘अमृत कुंज‘ योजना के तहत एकता विहार (दक्षिणी) में विभिन्न श्रेणियों के आवासीय भूखंडों के लिए 70 आवेदकों ने एमडीए द्वारा मांगे गए कई प्रपत्र जमा नहीं किए हैं। जिसके कारण एमडीए की लाटरी प्रक्रिया रुकी हुई है। एमडीए के वीसी ने ऐसे आवेदकों को एक अवसर देते हुए सोमवार से 16 जनवरी तक अधूरे प्रपत्र सबमिट करने का समय दिया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) की सचिव अंजू लता ने बताया कि रामपुर रोड पर विकसित की गई अमृत कुंज योजना एकता विहार दक्षिणी में लाटरी के माध्यम से भूखंडों एवं आवासीय चार मंजिले एलआईजी भवनों को आवंटित किया जाना है। इसके लिए आवास एवं शहरी नियोजन अनुभाग के पोर्टल janhit.upda.in पर 22 नवंबर 2023 से 21 दिसंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए गए थे। जिसमें विभिन्न श्रेणियों के भूखंडों के लिए 428 आवेदन प्राप्त हुए हैं। एक आवेदन चार मंजिला आवास का प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि इनमें से 70 आवेदन पत्र ऐसे मिले हैं, जिनमें किसी में पैन कार्ड नहीं है तो किसी में आय प्रमाण पत्र। इन आवेदकों की सूची को आवेदन में कमियों की डिटेल के साथ प्राधिकरण कार्यालय प्रांगण में चस्पा कर दी गई है। साथ ही उसका विवरण प्राधिकरण की वेबसाइट mdamoradabad.up.gov.in पर भी सोमवार से उपलब्ध करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसे सभी आवेदकों को आठ जनवरी से 16 जनवरी तक प्राधिकरण कार्यालय के संपत्ति विभाग में मांगे गए प्रपत्र को उपलब्ध कराना होगा। 16 जनवरी के बाद प्राप्त ऐसी किसी भी आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा तथा प्रस्तावित लॉटरी के लिए उनका आवेदन मान्य नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed