फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Deepotsav was celebrated by cleaning the statue of Atal ji.

Moradabad News: अटल जी की प्रतिमा की सफाई कर मनाया दीपोत्सव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Deepotsav was celebrated by cleaning the statue of Atal ji.
मुरादाबाद। जिले में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्म अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर उनकी प्रतिमा की सफाई करके दीप प्रज्वलित किया गया। उनके आदर्शो को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया। भाजपा कार्यालय पर दीपोत्सव आयोजित किया गया।भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से बुधवार को जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल और महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला के नेतृत्व में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष पर अटल स्मृति वर्ष मनाया। इसमें पदाधिकारी अटल घाट कटघर व अटल पथ सिविल लाइन पर पहुंचे। अटल जी की प्रतिमा की सफाई कर एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया। शाम 6 बजे महानगर कार्यालय व अटल पथ पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे महापौर विनोद अग्रवाल ने अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद दीप प्रज्वलित कर नमन किया। इस मौके पर उन्होंने अटल जी के बताए रास्ते पर चलने आह्वान किया।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि हमें भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की विरासत को विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रव्यापी सहभागिता पूर्ण गतिविधियों का संचालन करके नागरिकों एवं युवाओं को प्रेरित करना है।
विज्ञापन


इस मौके पर महामंत्री नत्थूराम कश्यप, दिनेश शीर्षवाल, धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, विशाल त्यागी, सुनीता शर्मा, निमित जायसवाल, संजय ढाका, राजीव गुप्ता, चकित चौधरी, नवदीप टंडन, राहुल शर्मा, दिनेश सिसोदिया, हेमराज सैनी समेत कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे। इधर, भाजपा कार्यालय पर दीपोत्सव मनाया गया, अटल जी के चित्र पर फूल अर्पण कर , रंगोली बनाकर ,समस्त कार्यालय को दीपों से जग मंगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---


आज मनाएंगे मालवीय व अटल जी की जयंती
मुरादाबाद। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महानगर मुरादाबाद की ओर से गुरुवार को भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय और भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई की जयंती समारोह पूर्वक मधुराम हेरिटेज होटल राधा कृष्ण मंदिर के निकट दिल्ली रोड पर मनाई जाएगी। बुधवार को कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रदीप शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष विमलेंद्र विमल, जिला अध्यक्ष सतेंद्र शर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष अरुण शर्मा, महानगर अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, महानगर महामंत्री सुनील शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed