फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Deepotsav: City illuminated with 7.50 lakh lamps, amazing view seen in drone show

दीपोत्सव : 7.50 लाख दीयों से रोशन हुआ शहर, ड्रोन शो में दिखा अद्भुत नजारा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Deepotsav: City illuminated with 7.50 lakh lamps, amazing view seen in drone show
मुरादाबाद। दिवाली से तीन दिन पहले ही रविवार शाम को पीतलनगरी दीयों की रोशनी से नहा उठी। नगर निगम की ओर से पहली बार आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम के तहत जब पूरे शहर में 7.50 लाख दीये एक साथ जले तो नजारा बेहद अलाैकिक हो गया। शाम सात बजते ही जब आसमान में 620 ड्रोन के जरिये भगवान श्रीराम समेत अन्य देवी-देवताओंकी आकृतियां उकेरी गईं तो लोग भक्ति में लीन हो गए। नगर निगम की ओर से आयोजित कार्यक्रम के हजारों लोग साक्षी बने।
विज्ञापन

रविवार शाम को शहर में सौ से अधिक स्थानों पर 7.50 लाख मिट्टी व गोबर के दीये प्रज्ज्वलित किए गए। मुख्य आयोजन कंपनी बाग में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने सभी को दीपोत्सव की बधाई देते हुए इस अद्भुत कार्यक्रम की सराहना की। इसके बाद आसमान में रंगबिरंगी लाइट में ड्रोन ने 16 मिनट तक प्रभु राम, लक्ष्मण, मां सीता और हैप्पी दीपावली की आकृति उकेरी गई। तीन किमी दूर से लोगों ने अपने घरों की छतों से ड्रोन शो देखा।
विज्ञापन

इस भव्य ड्रोन शो को देख सभी लोग अभिभूत हो गए और इस अद्भुत लम्हे को अपने कैमरों में कैद किया। इससे पहले कंपनी बाग, मंडलायुक्त आवास, नगर निगम कार्यालय, स्मार्ट सिटी कार्यालय, जिलाधिकारी आवास, शहीद पार्क, पंचायत भवन, बच्चा पार्क, सर्किट हाऊस, पुलिस लाइन मैदान, रामलीला मैदान लाइनपार, कान्हा गोशाला मैनाठेर, विकास भवन, अटल पथ, ट्रंचिंग ग्राउंड, सफाई गोदाम, सीएल गुप्ता घाट और शहर के सभी वार्डों में 7.50 लाख दीपक जलाए गए। रोशनी से सरोबार इन स्थलों पर भी लोग पहुंचते रहे और इस दीपोत्सव का हिस्सा बनते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------

- 620 ड्रोन से 16 मिनट में दिखाया अयोध्या का नजारा
नगर निगम और स्मार्ट सिटी की ओर से आयोजित इस दीपोत्सव में दिल्ली आईआईटी के छात्रों ने 16 मिनट तक आसमान में भगवान राम, लक्ष्मण, मां सीता, पुष्पक विमान आदि के चित्र को उकेरा। इसके अलावा शहर के लोगों को इसी ड्रोन के माध्यम से दीपावली की बधाई दी गई। रेलवे स्टेडियम से संचालित इस ड्रोन शो का आनंद कंपनी बाग में दर्शकों ने लिया। साथ ही तीन किलोमीटर की दूरी तक लोगों ने अपनी-अपनी छतों से इस अद्भुत नजारे को अपने कैमरों में कैद किया।

----------
चौराहों पर भी दिखा भक्ति का उत्साह
दीपोत्सव के पर्व पर शहर के बड़े चौराहों पर भक्ति संगीत भी बजाए गए। प्रधान डाकघर के डिप्टी पोस्टमास्टर अरुण मोहन शंखधर के लिखे और गाए गए भक्ति संगीत को चौराहों पर बजाया गया। वहीं, चौराहों को भी रंगीन झालरें लगाकर रोशनी से सराबोर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed