फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   death of brother in law of ration dealar under suspicious circumstances

संदिग्ध हालत में राशन डीलर के देवर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
death of brother in law of ration dealar under suspicious circumstances
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में संदिग्ध हालात में राशन डीलर के देवर की मौत हो गई। पीएम रिपोर्ट में जहर से मौत की पुष्टि हुई है, जबकि परिजन बीमारी के कारण मौत होना बता रहे हैं। पीएम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
विज्ञापन

मूंढापांडे थानाक्षेत्र के शमदा राम सहाय गांव में माया देवी राशन डीलर हैं। मायादेवी के पति की मृत्यु हो चुकी हैं। माया देवी के देवर उमेश भटनागर अपनी पत्नी सीमा और बेटे निरेश और निशांत के साथ लाकड़ी फाजलपुर में रहते थे। उमेश भटनागर के बड़े भाई भोला भटनागर ने बताया कि उमेश ही राशन वितरण का कार्य करते थे। वह अपने परिवार के साथ लाकड़ी में रहते हैं। खेतीबाड़ी की देखभाल व राशन वितरण करने के लिए ही गांव जाते थे। उन्होनें बताया कि उमेश को लंबे समय से शुगर की बीमारी थी। रविवार रात भी उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। तब उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्य़ु हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सोमवार शाम आई पीएम रिपोर्ट से जहर से मौत की पुष्टि हुई है। मझोला थाना प्रभारी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में जहर की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed