फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Deal for murder of laborer for ten lakhs, family refuses to take action

Moradabad News: दस लाख में मजदूर की हत्या का सौदा, परिवार का कार्रवाई से इन्कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Deal for murder of laborer for ten lakhs, family refuses to take action
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के भटावली में एक मजदूर की हत्या का सौदा दस लाख रुपये में तय हो गया। समझौता होने के बाद परिजन बिना कार्रवाई ही शव लेकर बदायूं चले गए। पिता का कहना है कि बदायूं से यहां आकर केस लड़ना उनके लिए आसान नहीं होगा। इसलिए उन्होंने समझौता करने में ही अपना और अपने परिवार का भला समझा। उधर, पुलिस का दावा है कि परिवार ने केस दर्ज कराने के लिए कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

बदायूं के सिविल लाइंस क्षेत्र के सेजनी निवासी संजीव यादव मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। 16 जनवरी 2024 से भटावली की बिल्डग्राफ्ट इंफ्रा प्लांट में मजदूरी कर करता था। साथ काम करने वाले संजीव के फुफेरे भाई हरेंद्र यादव ने बुधवार को पुलिस को बताया था कि बुधवार करीब 11 बजे दोनों भाई मुंशी से मजदूरी के पैसे मांगने गए थे। इस दौरान ऑफिस के सामने गाड़ी में प्लास्टिक के पाइपों से लदी खड़ी थी। मुंशी ने पहले गाड़ी से पाइप उतरने को कहा। संजीव ने पहले पैसे देने की बात कही। आरोप है कि इस बात से नाराज मुंशी ने अंटी से रिवाल्वर निकालकर संजीव पर फायर झोंक दिया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलने पर बुधवार को ही परिवार के लोग मुरादाबाद पहुंच गए थे। उन्होंने पुलिस से मिलकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की थी। बुधवार देर रात तक में ही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया लेकिन 24 घंटे बाद भी इस मामले में केस दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बुधवार देर रात तक हत्या का आरोप लगाने वाले परिजन भी बृहस्पतिवार सुबह तक कार्रवाई कराने को मना करने लगे। पिता अमर सिंह यादव ने बताया कि उन्होंने इस मामले में समझौता कर लिया है। मुझे और मेरे परिवार को दस लाख रुपये मिले हैं। अब में इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करना चाहता हूं। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों ने कोई तहरीर नहीं दी है। उन्होंने कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया है।

00
रीढ़ की हड्डी में फंस गई थी गोली
अगवानपुर। सिविल लाइंस पुलिस ने बुधवार देर रात संजीव के शव का पोस्टमार्टम कराया। सबसे पहले शव का एक्सरे कराया गया। जिसे एंट्री और एग्जिट ज्वाइंट देखा गया। इस दौरान डिजिटल फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई। संजीव को 32 बोर की गोली मारी गई। गोली करीब दो फीट की दूरी से पेट में दाहिनी तरफ मारी गई थी। गोली आंतों को चीरते हुए रीढ़ की हड्डी तक पहुंच गई थी। जिससे अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी मृत्यु हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed