फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   deadbody of young found on railway track

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:24 AM IST
सार

डबल फाटक करूला स्थित रेलवे ट्रैक पर शनिवार की देर रात एक मजदूर का शव मिला।शनिवार रात डेढ़ बजे जीआरपी से एक पुलिस ने कॉल किया कि उसके बेटे का शव करूला रेलवे फाटक पर मिला है।आशंका है कि उसके बेटे को मारा गया है लेकिन पुलिस उसे आत्महत्या बता रही है।

विज्ञापन
deadbody of young found on railway track

विस्तार

मुरादाबाद। डबल फाटक करूला स्थित रेलवे ट्रैक पर शनिवार की देर रात एक मजदूर का शव मिला। पुलिस का कहना है कि उसने आत्महत्या की है लेकिन परिजन पुुलिस की बातों पर भरोसा नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि उनके बेटे की हत्या की गई है।
विज्ञापन

जामा मस्जिद गली नंबर आठ निवासी लईक अहमद ने बताया कि उसका पुत्र जुनैद उर्फ विक्की (20) 15 अगस्त को घर से नेपाल के लिए निकला था। वह ढलाई का काम करता था। शनिवार रात डेढ़ बजे जीआरपी से एक पुलिस ने कॉल किया कि उसके बेटे का शव करूला रेलवे फाटक पर मिला है। उसका बेटा कमाकर घर लौट रहा था। उसके पास मजदूरी के पैसे और मोबाइल भी था लेकिन शव की तलाशी में कुछ नहीं मिला। आशंका है कि उसके बेटे को मारा गया है लेकिन पुलिस उसे आत्महत्या बता रही है। पुलिस की बातों पर उसे यकीन नहीं हो रहा है। चार बेटों में विक्की उसका दूसरे नंबर का बेटा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed