फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   deadbody of coweria reached to home

कांवड़ियों के शव गांवों में पहुंचते ही मची चीख पुकार, तैनात रही पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
deadbody of coweria reached to home
मुरादाबाद। अमरोहा के डिडौली में रोडवेज बस की टक्कर से जान गंवाने वाले कांवड़ियों के शव उनके गांव कल्याणपुर और कल्याणपुर की मिलक में पहुंचे तो चीख पुकार मच गई। परिजनों और रिश्तेदारों का रो रोकर बुरा हाल था, साथ ही वहां मौजूद हर शख्स की आंख नम हो गईं। इस दौरान दोनों गांवों में पुलिस तैनात रही। पुलिस की मौजूदगी में ही सोमवार को दोनों के शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

कटघर के कल्याणपुर और कल्याणपुर की मिलक गांव के 25 लोग रविवार शाम बाइकों से डाक कांवड़ भरने के लिए बृजघाट के लिए निकले थे। परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें बड़ी धूमधाम के साथ गांव से विदा किया था। सभी को गांव के ही मंदिर में गंगाजल चढ़ाना था। रविवार रात में ब्रजघाट पर स्नान करने के बाद सभी कांवड़ियों ने कांवड़ में जल भरा और वहां से रवाना हो गए थे। दोनों गांवों में कांवड़ियों के लौटने का इंतजार किया जा रहा था। गांव और मंदिर तैयारियां चल रहीं थीं। सोमवार सुबह कांवड़ियों का जत्था मंदिर पर पहुंच गया था, लेकिन जत्थे में कल्याणपुर निवासी राहुल सैनी (20) और कल्याणपुर की मिलक निवासी गौरव सैनी (17) नहीं थे। इसके बाद दोनों की तलाश शुरू गई, तब पता चला कि गौरव और राहुल पीछे की अमरोहा के डिडौली में हादसे में मौत हो गई है। इसके बाद परिजन और गांव के लोग डिडौली पहुंच गए। सोमवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम किया गया। सोमवार शाम दोनों के शव गांवों में पहुंचे तो चीख पुकार मच गई। इस दौरान गांव में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया था। पुलिस की मौजूदगी में दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed