{"_id":"5f71ad86b3e24b51d429271b","slug":"deadbody-found-floating-in-water-in-mandi-dhanaura-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: पानी में बहता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: पानी में बहता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी
Mon, 28 Sep 2020 03:01 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 28 Sep 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुरादाबाद के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव चुचैला कलां के निकट जंगल में खेत पर बनी पानी ही हौजिया में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव को हौजिया में तैरते देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सोमवार तड़के कुछ ग्रामीणों ने जंगल में शकील के खेत पर बनी पानी की हौजिया में एक अज्ञात व्यक्ति के शव को पड़े हुए देखा। देखते-देखते इसकी सूचना आसपास के क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। सूचना पाकर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई।
विज्ञापन
वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वही उसके शरीर पर चोटों के निशान भी नहीं मिले हैं। वहीं उसका पंचनामा भरकर भेजा दिया गया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र 50 वर्ष है शरीर पर चोटों के निशान नहीं है। शिनाख्त नहीं होने पर शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी को भेजा गया है।