फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dead body of youth missing for three days found in Ramganga girl friend and her husband accused of murder

मुरादाबाद: तीन दिन से गायब युवक का रामगंगा में मिला शव, महिला मित्र और उसके पति पर हत्या का आरोप

Fri, 01 Oct 2021 08:28 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 01 Oct 2021 08:28 PM IST
सार

रेखा ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा आकाश (19) पीतल फर्म में नौकरी करता था। रेखा ने बताया कि 29 सितंबर की सुबह साढ़े आठ बजे आकाश काम पर गया था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। 
 

विज्ञापन
Dead body of youth missing for three days found in Ramganga girl friend and her husband accused of murder
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में तीन दिन से लापता युवक का शव रामगंगा नदी में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। शुक्रवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन


उधर, युवक की मां ने महिला मित्र और उसके पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। महिला मित्र और उसका पति भी फरार है। कटघर थाना क्षेत्र के पीतल बस्ती में रेखा राठौर का परिवार रहता है। रेखा ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा आकाश (19) पीतल फर्म में नौकरी करता था। रेखा ने बताया कि 29 सितंबर की सुबह साढ़े आठ बजे आकाश काम पर गया था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। 
विज्ञापन


महिला और उसके परिवार के लोगों ने युवक की काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद गुरुवार को कटघर थाने में युवक की गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। पुलिस और परिजन युवक की तलाश में जुटे थे। इसी बीच शुक्रवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी कि कटघर क्षेत्र में रामगंगा नदी में रेलवे पुल के पास एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलने पर पुलिस और आकाश के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव देख कर मृतक की पहचान लापता आकाश के रूप में की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेखा ने बताया कि कटघर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला से उसकी दोस्ती थी। वह अक्सर उसके बात करता था। घटना वाले दिन भी वह उसी से मिलने गया था। महिला का पति भी आकाश के साथ ही फर्म में काम करता था। इसी के चलते आकाश का उसके घर आना-जाना हो गया था। महिला के पति ने आकाश को जान से मारने की धमकी भी दी थी। 


सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने भी मौके पर पहुंच गए और मुआयना किया। इसके बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली गई है। टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। शुक्रवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। युवक की मां ने महिला मित्र और उसके पति के खिलाफ हत्या की की रिपोर्ट दर्ज कराने को कटघर थाने में तहरीर दी है। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed