फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dead body of youth from Ghosipura found in Ramganga river

Moradabad News: रामगंगा नदी में घोसीपुरा के युवक का शव मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth from Ghosipura found in Ramganga river
मुरादाबाद। जामा मस्जिद पुल के नीचे रामगंगा नदी में रविवार की सुबह घोसीपुरा के युवक का शव मिला। मुगलपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नदी से शव को बाहर निकाला। काफी देर बाद शव की शिनाख्त कटघर के ताजपुर माफी निवासी अफजाल के रूप में की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रविवार सुबह करीब साढे नौ बजे कुछ युवक रामगंगा नदी किनारे बैठे हुए थे। इस बीच युवकों की नजर नदी में उतराए शव पर पड़ी। युवकों ने शोर मचाया। घटना की सूचना मिलने के बाद मुगलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल उतराए हुए शव को नदी से बाहर निकाल लिया। शव की शिनाख्त ताजपुर माफी घोसीपुरा निवासी अफजाल (28) पुत्र मोहम्मद मोबीन के रूप में की गई । थाना प्रभारी मनोज कुमार के अनुसार पूछताछ के दौरान परिवार वालों ने बताया कि अफजाल नशे का आदी था। उसे दौरे भी पड़ते थे। शनिवार रात वह घर से बिना बताए घर से निकला था। पुलिस इस बारे में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार पानी में डूबने से अफजाल के मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में परिजनों ने कोई तहरीर नही दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed