फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dead body of youth found on Moradabad-Agra National Highway

मुरादाबाद -आगरा नेशनल हाईवे पर मिला युवक का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found on Moradabad-Agra National Highway
कुंदरकी। मंगलवार देर रात मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर ग्राम भीकनपुर कुलबाड़ा के निकट युवक का शव मिला है। शिनाख्त न होने पर कुंदरकी पुलिस ने शव को पंचनामा की कार्रवाई की और बुधवार को पोस्टमार्टम कराकर मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि रात में सूचना मिली थी कि हाईवे स्थित ग्राम भीकनपुर कुलबाड़ा के निकट 38 वर्षीय युवक का शव पड़ा है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच की तो शव खून से लथपथ था। मृतक के चेहरे पर भी चोटों के निशान थे। पुलिस का मानना है कि सड़क हादसे के चलते युवक की मौत हुई होगी। पुलिस मृतक युवक के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

वहीं सोशल मीडिया पर युवक के शव का फोटो और हादसे से संबंधित सूचना को वायरल किया है ताकि उसकी शिनाख्त हो सके। परिजनों का पता लगने पर युवक की मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकती है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अगर 72 घंटे तक युवक के शव की शिनाख्त नहीं होती है तो नियमानुसार शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed