फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dead body of youth found in Ramganga, female friend and her husband accused of murder

रामगंगा में मिला युवक का शव, महिला मित्र और उसके पति पर हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in Ramganga, female friend and her husband accused of murder
मुरादाबाद। तीन दिन से लापता युवक का शव रामगंगा नदी में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। शुक्रवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। उधर, युवक की मां ने महिला मित्र और उसके पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। महिला मित्र और उसका पति भी फरार हैं।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र के पीतल बस्ती में रेखा राठौर का परिवार रहता है। रेखा ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा आकाश (19) पीतल फर्म में नौकरी करता था। रेखा ने बताया कि 29 सितंबर की सुबह साढ़े आठ बजे आकाश काम पर गया था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। महिला और उसके परिवार के लोगों ने युवक की काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद गुरुवार को कटघर थाने में युवक की गुमशुदगी दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन

पुलिस और परिजन युवक की तलाश में जुटे थे। इसी बीच शुक्रवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि कटघर क्षेत्र में रामगंगा नदी में रेलवे पुल के पास एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलने पर पुलिस और आकाश के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव देख कर मृतक की पहचान लापता आकाश के रूप में की। रेखा ने बताया कि कटघर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला से उसकी दोस्ती थी। वह अक्सर उसके बात करता था। घटना वाले दिन भी वह उसी से मिलने गया था। महिला का पति भी आकाश के साथ ही फर्म में काम करता था। इसी के चलते आकाश का उसके घर आना-जाना हो गया था। महिला के पति ने आकाश को जान से मारने की धमकी भी दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद भी मौके पर पहुंच गए और मुआयना किया। इसके बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली गई है। टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। शुक्रवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। युवक की मां ने महिला मित्र और उसके पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने को कटघर थाने में तहरीर दी है। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed