{"_id":"62ee1f72d1e411670b2339eb","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-on-a-tree-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: मुरादाबाद में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस पहचान कराने में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: मुरादाबाद में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस पहचान कराने में जुटी
Sat, 06 Aug 2022 01:36 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 06 Aug 2022 01:36 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, थांवला गांव के लोग शनिवार सुबह दिन चर्या में खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान एक खेत में लगे शीशम के पेड़ पर 35 वर्षीय एक युवक का शव शर्ट के सहारे लटका हुआ था। उन्होंने इस मामले की जानकारी गांव में पहुंचाई तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के बिलारी थानाक्षेत्र में थांवला गांव के जंगल में शनिवार सुबह पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस के मुताबिक, थांवला गांव के लोग शनिवार सुबह दिन चर्या में खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान एक खेत में लगे शीशम के पेड़ पर 35 वर्षीय एक युवक का शव शर्ट के सहारे लटका हुआ था। उन्होंने इस मामले की जानकारी गांव में पहुंचाई तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली गई। पुलिस ने शव फंदे से नीचे उतरवाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। आस पड़ोस के जनपदों में भी शव मिलने की सूचना भेजी गई है।