फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dead body of a married woman found hanging from the gable

Moradabad News: छत के कुंडे से लटका मिला विवाहिता का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a married woman found hanging from the gable
बिलारी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

सोनकपुर थाना क्षेत्र के गांव उमरारा में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे रीना (24) का शव कमरे में छत के कुंडे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। संभल निवासी रीना की चार साल पहले शादी हुई थी।

संभल जनपद के बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव बड़ा निवासी रीना की शादी चार साल पहले सोनकपुर थाना क्षेत्र के उमरारा गांव निवासी बॉबी कश्यप से हुई थी। रीना का डेढ़ साल का एक बेटा कार्तिक है। रीना का पति चंडीगढ़ में काम करता है। वह तीन दिन पहले ही घर से चंडीगढ़ गया था। मंगलवार सुबह रीना ने अपने कमरे में छत के कुंडे में दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय रीना की सास पड़ोसी के घर में गई हुई थी। कुछ समय बाद सास घर लौटी तो रीना का शव फंदे से लटका मिला। शोर सुन पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम टीम और नायब तहसीलदार लोकेश कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची गई। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी की। वहीं नायब तहसीलदार ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना सोनकपुर के प्रभारी किरनपाल सिंह ने बताया कि संदिग्ध हालात में रीना की मौत होने की सूचना मिली है। मृतका के मायके वाले भी मौके पर आ गए। मायके व ससुराल पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed