फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   dead body found in civil lines was noida based man

नोएडा के युवक की निकली सिविल लाइंस में मिली लाश

Sat, 26 Dec 2015 07:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Sat, 26 Dec 2015 07:14 PM IST
विज्ञापन
सिविल लाइंस के जिगर कालोनी चौराहे के पास मंगलवार सुबह मिली लाश नोएडा सेक्टर-9 निवासी युवक सोमनाथ की थी। नोएडा से यहां पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान सोमनाथ के रूप में कर ली। कागजी कार्रवाई के बाद  पुलिस ने लाश उसके परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों ने मुरादाबाद में उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन




मंगलवार सुबह जिगर कालोनी चौराहे के पास टाइटस स्कूल के सामने तीस वर्षीय एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भिजवा दिया था। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने अज्ञात में ही शव का पोस्टमार्टम कराया था।
विज्ञापन



नोएडा सेक्टर नौ फैक्ट्री नंबर ए-17 के सामने झुग्गी में रहने वाले कुछ लोग मुरादाबाद पहुंचे। उन्होंने मृतक की पहचान सोमनाथ उर्फ सोनू पुत्र फकीर चंद्र के रूप में की। सोमाथ के तीन  भाई जय सिंह, विजय पंवार और विमल पंवार हैं। सोमनाथ नोएडा में ऑटो चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुछ दिन पहले वह कटघर थानाक्षेत्र के प्रभात मार्केट के पास रहने वाली अपनी बहन कमलेश पत्नी रोहताश के घर आया। मंगलवार सुबह वह घर जाने के लिए प्रभात मार्केट से रेलवे स्टेशन के लिए ऑटो में सवार हुआ। लेकिन वह अपने घर नहीं पहुंच पाया था। तब से परिजन उसकी तलाश मेें जुटे थे।



सोमाथ के भाई जय सिंह, विजय पंवार और विमल पंवार ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मृतक की पहचान अपने भाई के रूप में कर ली। जय सिंह ने बताया कि उसके पास एक मोबाइल और कुछ रकम थी। संभवता उसे ऑटो में जहरखुरानी का शिकार बनाया गया। इसके बाद उसे स्कूल के सामने फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed