मूंढापांडे थानाक्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से डीसीएम घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम के केबिन में चालक बुरी तरह फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केबिन को तोड़कर चालक को बाहर निकला, लेकिन तक तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। ट्रैक्टर ट्राली में बैठे दो मजदूर भी घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाला डीसीएम चालक रियाजुद्दीन (45) हापुड़ जनपद के बहादुरगढ़ थानाक्षेत्र के पुट गांव निवासी था। हादसे के समय वह गाजियाबाद से प्लाई भरकर हल्द्वानी के लिए जा रहा था। उधर, खाईखेड़ा स्थित ईंट भट्ठे से ईंटे भरकर ट्रैक्टर ट्राली चालक रामपुर के निकला था। ट्रैक्टर अभी सिहोराबाजे के पास पहुंचा था कि ट्राली के पहिये में पंक्चर हो गया। चालक ने ट्रैक्टर ट्राली हाईवे किनारे रोक दी। मंगलवार सुबह पांच बजे आई डीसीएम ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुस गई। हादसे में डीसीएम चालक क्षतिग्रस्त केबिन में ही फंस गया। सूचना मिलने पहुंची पुलिस ने ट्राली पर बैठे मजदूर शहीद अहमद, नाजिम और डीसीएम डीसीएम के क्लीनर नियाजुद्दीन को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। इसके बाद डीसीएम का केबिन काटकर घायल को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मूंढापांडे थाना प्रभारी हिमांशु चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।