फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   DCM collided with a tractor trolley full of bricks four died in Manather

Moradabad: ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी DCM, चार लोगों की मौत; घायल अस्पताल में भर्ती

Thu, 20 Jul 2023 02:49 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 20 Jul 2023 02:49 PM IST
सार

मैनाठेर में ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में डीसीएम घुस गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा मुरादाबाद-संभल रोड पर गुरुवार दोपहर को हुआ। 

विज्ञापन
DCM collided with a tractor trolley full of bricks four died in Manather
ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली डीसीएम में घुसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनाठेर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजकर तीस मिनट पर मुरादाबाद संभल रोड पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से डीसीएम घुस गई। इस हादसे में डीसीएम में सवार चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में घुसी डीसीएम
पुलिस के मुताबिक, मैनाठेर थाने से करीब 200 मीटर दूर संभल रोड पर एक ट्रैक्टर ट्राली खड़ी थी। इसी दौरान संभल से मुरादाबाद की ओर जा रही डीसीएम पीछे से घुस गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में चार की मौत
डीसीएम में फंसे घायलों को बाहर निकाल कर 108 नंबर एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने चार घायलों को मृत घोषित कर दिया है। जबकि गंभीर रूप से घायलों का इलाज किया जा रहा है। मैनाठेर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। डीसीएम आगरा से रामपुर स्वार जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed