फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Day and night temperature dropped due to rain

Moradabad News: 34.4 मिमी बारिश से रात और दिन के तापमान में सिर्फ चार डिग्री सेल्सियस का अंतर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Day and night temperature dropped due to rain
मुरादाबाद। मानसून की शुरुआत से ही बारिश लगातार हो रही है। शुक्रवार सुबह से भी तेज बारिश हुई। वातावरण में नमी भी भरपूर है। अब दिन और रात के तापमान में सिर्फ चार डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि आगामी तीन दिन भी बादल छाने और बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से घने बादल छाए थे। करीब साढ़े आठ बजे बारिश शुरू हुई। हवा के साथ तेज बारिश से मौसम में सिहरन होने लगी। दोपहर डेढ़ बजे तक कभी तेज तो कभी धीमी बारिश हुई। इसके बाद मौसम साफ हुआ और धूप निकली। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह वातावरण में नमी सौ फीसदी थी और शाम को नमी 85 फीसदी दर्ज की गई है। सुबह हुई बारिश 11 मिलीमीटर दर्ज की गई, जबकि दोपहर में हुई बारिश 23.4 मिलीमीटर दर्ज हुई। दिनभर में 34.4 मिलीमीटर बारिश हुई।
विज्ञापन

इसकी वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम हो गया है। हवा की गति पूरब से पश्चिम दिशा में पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा हुई। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में .7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। सामान्य से अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. आरके सिंह का कहना है कि शनिवार को बारिश कम होने का अनुमान है। इसके बाद रविवार और सोमवार को अच्छी बारिश की संभावना है। हवा में नमी भरपूर आने की वजह से यह बारिश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article