फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Daughter's testimony became the basis for punishing the murderers of mother and brother.

Moradabad News: बेटी की गवाही बनी मां-भाई के हत्यारों को सजा दिलाने का आधार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Daughter's testimony became the basis for punishing the murderers of mother and brother.
मुरादाबाद। संभल के नखासा थाना क्षेत्र में 14 साल पहले अपने भाई शमशाद के साथ मिलकर पत्नी रानी और साैतेले बेटे की हत्या करने वाले दिलशाद ने पुलिस को कई दिन तक गुमराह किया था। हत्यारे भाइयों ने मृतका के पूर्व पति को हत्या के मामले में नामजद करा दिया था। हालांकि, पुलिस जांच में पोल खुल गई।
विज्ञापन

मामला जब कोर्ट में पहुंचा तो मृतका रानी की बेटी निशा ने अपनी मां और भाई को इन्साफ दिलाने की ठान ली थी। निशा ने अदालत में अपने साैतेले पिता और चाचा के खिलाफ गवाही दी। उसने बताया कि मेरी मां और साैतेले पिता दिलशाद के बीच अक्सर विवाद रहता था। घटना वाली रात दिलशाद और शमशाद ने मेरी मां की गर्दन काटकर हत्या कर दी थी और मेरे छोटे भाई सोनू को गला दबाकर मार डाला था। इसके बाद दोनों भाई एक कमरे में बंद होने का नाटक करने लगे थे। अदालत ने बेटी को गवाही को अहम माना और दोनों भाइयों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन

%%%%%%%%%%%%%%

रानी ने दिलशाद से की थी तीसरी शादी

रानी की शादी मो. अली से हुई थी। मो. अली से रानी के तीन बच्चे निशा, मंतशा और सोनू हुए। मो. अली की माैत के बाद रानी ने संभल के असमोली थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी आबिद से निकाह कर लिया था। करीब पांच साल तक रानी आबिद के साथ रही। संभल के नखासा थाना क्षेत्र के फिरोजपुर निवासी दिलशाद बुकनाला में सैलून चलाता था। दिलशाद का आबिद के घर आना-जाना था। इस दौरान दिलशाद और रानी के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया तो रानी ने दिलशाद से कोर्ट मैरिज कर ली और अपने बेटे और बेटियों के साथ दिलशाद के साथ रहने लगी थी। रानी की दिलशाद से तीसरी शादी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed