फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Daughters fought hard in their passion to get uniform, 796 were successful

Moradabad News: वर्दी पाने के जुनून में जमकर दाैड़ीं बेटियां, 796 रहीं सफल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Daughters fought hard in their passion to get uniform, 796 were successful
मुरादाबाद। यूपी पुलिस में सिपाही बनने की हसरत लेकर बुधवार सुबह भी नवीं वाहिनी पीएसी के मैदान में बेटियां जमकर दाैड़ीं। कभी काजल आगे निकलीं तो कभी सोनिका। मैदान के बाहर मौजूद अभिभावक भी बेटियों का उत्साह बढ़ाते रहे। तय समय में 796 बेटियों ने दाैड़ पूरी कर ली। वहीं 188 अभ्यर्थियों को निराशा हाथ लगी। बेटियों की आंखों में आंसू देखकर किसी को पिता ने गले लगा लिया तो किसी के कंधे पर हाथ रखते हुए कहा कि बिटिया यह अंतिम परीक्षा नहीं है।
विज्ञापन

नवीं वाहिनी पीएसी के मैदान पर सिपाही भर्ती के लिए सोमवार से अभ्यर्थियों की दौड़ परीक्षा चल रही है। बुधवार को 1050 महिला अभ्यार्थियों को बुलाया गया था लेकिन 984 अभ्यर्थी ही दाैड़ के लिए पहुंचीं। 66 अभ्यर्थी दाैड़ से अनुपस्थित रहीं। निर्धारित समय में 796 महिला अभ्यर्थी ही दौड़ पूरी करके परीक्षा पास कर सकीं।
विज्ञापन

-------------
आठ अभ्यर्थी हुईं बेहोश, तीन के पैर में फ्रैक्चर
सोमवार से चल रही दौड़ परीक्षा में अब तक 20 से ज्यादा महिला अभ्यर्थी बेहोश हो चुकी हैं, जबकि दस लड़कियों के पैर में फ्रैक्चर हो चुका है। जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन के अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर तैनात की गई है। बुधवार को भी आठ अभ्यर्थी बेहोश हो गईं, जबकि सोनिया व साक्षी के पैर में फ्रैक्चर हो गया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अभ्यर्थी दौड़ लगाते समय गश खाकर गिरी। अस्पताल में चेकअप के दाैरान उसके भी पैर में फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------


आज दौड़ेंगे पुरुष अभ्यर्थी, 98 लड़कियां भी दौड़ेंगी
सिपाही भर्ती परीक्षा के नोडल अधिकारी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि बृहस्पतिवार से पुरुष अभ्यर्थियों की दौड़ परीक्षा होगी। बृहस्पतिवार को 960 पुरुष अभ्यर्थी और 98 महिला अभ्यर्थी की दौड़ परीक्षा होगी। मैदान पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मैदान पर तैनात है।

00
कांठ रोड पर लगा जाम
नवीं वाहिनी पीएसी के मैदान पर मुरादाबाद के अलावा बिजनौर, रामपुर, संभल, बिजनौर की महिला अभ्यर्थी भाग ले रही हैं। उन्हें उनके अभिभावक वाहनों से लेकर आ रहे हैं। बुधवार सुबह नवीं वाहिनी पीएसी के मैदान के बाहर कांठ रोड पर वाहनों के आने से जाम लग गया। सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को रोड से हटवाकर यातायात चालू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed