{"_id":"60ef4ac98ebc3ed66739e95f","slug":"daughter-s-murderer-father-arrested-sent-to-jail-city-news-mbd395729866","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी का हत्यारोपी पिता गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी का हत्यारोपी पिता गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। प्रेम संबंधों से नाराज बेटी के हत्यारोपी पिता को मैनाठेर पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इससे पहले पुलिस मृतक के सगे चाचा, तहेरे और फुफेरे भाई को भी जेल भेज चुकी है, लेकिन पुलिस मृतक का शव बरामद नहीं कर पाई है। छानबीन जारी है।
मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम सुंदरपुर कल्यान में ऑनर किलिंग की घटना सामने आई थी। प्रेम संबंधों से नाराज पिता विजेंद्र सिंह ने अपनी बेटी मनु का गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद में युवती के पिता ने चाचा, तहेरे भाई और फुफेरे भाई की मदद से उसके शव को कार से लेकर रामपुर जिले के मझरा घाट से रामगंगा नदी में फेंक दिया था। इस घटना में मृतक युवती के प्रेमी युवक ने मैनाठेर थाने में तहरीर देकर हत्या कर मुकदमा कायम कराया था। आरोप लगाया था कि परिजनों ने मनु की हत्या कर उसके शव को कहीं गायब कर दिया है।
इसके बाद दो दिन पहले पुलिस ने मृतका के चाचा नरेश, तहेरे भाई संजीव और फुफेर भाई पुनीत को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था। पुलिस ने शव को ले जाने के लिए प्रयोग में लाई गई कार को भी बरामद कर चुकी है, लेकिन युवती का शव बरामद नहीं हो सका है। मैनाठेर कोतवाल रामवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को बेटी की हत्या के आरोप में पिता विजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत के आदेश पर हत्यारोपी को जेल भेज दिया गया है। वहीं आरोपी पिता ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने बेटी को समझाने की कोशिश की थी, लेकिन वह शादी की जिद पर अड़ी थी, जबकि परिवार शादी के लिए सहमत नहीं था।