फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   daughter of e ricksha driver participate in athleet

ई-रिक्शा चालक की बेटी स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दिखाएगी दम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
daughter of e ricksha driver participate in athleet
मुरादाबाद। शहर के कांशीरामनगर निवासी एथलीट ज्योति रानी मंडल की टीम के साथ लखनऊ में आयोजित होने वाली एथलेटिक्स चैंपियनसिप में प्रतिभाग करेंगी। उनके पिता महीपाल आर्य ई-रिक्शा चालक हैं। परिवार की आय के स्त्रोत बेशक सीमित हैं लेकिन, ज्योति के बुलंद हौसले की कोई सीमा नहीं है। 2018 से वह बिना कोच सीनियर खिलाड़ियों से सलाह लेकर अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन

कभी-कभी आर्थिक चुनौतियों के कारण उन्हें पूरी डाइट भी नहीं मिल पाती। इसके बावजूद मैदान में वह अपने प्रदर्शन में गिरावट नहीं आने दे रही हैं। अपने आयु वर्ग में दिग्गजों को कड़ी फाइट देने वाले ज्योति स्टेट चैंपियनशिप में चार बार मेडल जीत चुकी हैं। कोच न होने के कारण कुछ खामियों के चलते हर बार नेशनल में मेडल लाने से चूक जाती हैं। हाल ही में खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 400 मीटर दौड़ में वह चौथे स्थान पर रही थीं, सिर्फ चंद सेकंड की देरी के कारण मेडल नहीं मिल पाया।अब एक बार फिर स्टेट चैंपियनशिप में उन्हें मौका मिला है। यहां से जीतकर वह सीधे नेशनल गेम्स में प्रतिभाग कर सकेंगी। दो दिन पहले जिला एथलेटिक्स संघ ने ट्रायल के बाद ज्योति समेत 12 खिलाड़ियों का नाम लखनऊ भेजा है। संघ के सचिव बाबर ने बताया कि टीम 13 अगस्त को लखनऊ रवाना होगी। 14 अगस्त की शाम को इवेंट शुरू होंगे। टीम में अंडर-23 में रितिक चौधरी, दीपक चौधरी, अंडर-20 में कौशल कुमार, गौरव, पारस, अंडर-18 वर्ग में अभिषेक पाल, यश तोमर, अंडर-16 वर्ग में मोहम्मद अफरान, अमित पाल का नाम शामिल है। जबकि महिलाओं में अंडर-23 वर्ग में सलोनी, अंडर-20 वर्ग में ज्योति रानी, अंडर-16 वर्ग में अंजू और वर्षा लखनऊ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed