फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   danger in kavad yatra

हाई एलर्ट ः कांवड़ यात्रा पर आतंकी साया

Tue, 12 Jul 2016 11:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 12 Jul 2016 11:46 AM IST
विज्ञापन
danger in kavad yatra
कांवड़ यात्रा
कांवड़ यात्रा पर आतंकी हमलों की आशंका जताते हुए खुफिया एजेंसियों ने पुलिस को एलर्ट किया है। गृह मंत्रालय को भी केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने कुछ ऐसे ही इनपुट दिए हैं। जिसके बाद से पुलिस की नींद उड़ गई है। पुलिस ने कांवड़ रूट पर सुरक्षा को लेकर अभी से कड़े बंदोबस्त करने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


अगले सप्ताह से कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है। वेस्ट यूपी के मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर, मेरठ, अमरोहा, रामपुर समेत कई जिलों में बड़ी संख्या में कांवड़िये कांवड़ लेकर गुजरते हैं। पांच साल पहले मुरादाबाद में कांवड़ यात्रा के दौरान दो पक्षों के बीच हुए बवाल से कारण शहर के छह थानों में कई दिन तक कर्फ्यू रहा था।
विज्ञापन


इस बार कांवड़ यात्रा पर आतंकी साया मंडरा रहा है। पिछले दिनों मुरादाबाद दौरे पर आए प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पांडा ने भी दबी जुबान आतंकी हमलों का खतरा जताया था। पुलिस को खतरा दोतरफा है। एक तरफ आतंकियों के सीधे हमले का खतरा है तो दूसरी ओर आतंकी सांप्रदायिक तनाव फैलाने के मंसूबे भी पाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार रहेगी अतिरिक्त फोर्स- सावन माह में चलने वाली कांवड़ यात्रा में इस बार अतिरिक्त पुलिस बल लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधिकारी अधनीस्थों संग बैठकें कर विशेष टिप्स दे रहे हैं। साथ ही उन्हें बताया जा रहा है कि वह अपने अपने क्षेत्रों व सर्किल में शांति समिति की मीटिंग कराएं। साथ ही छोटे छोटे विवादों को समय रहते निपटा लें।


हाईवे से धर्मथलों तक सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी- कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए इस बार हाईवे से लेकर धर्मस्थलों तक सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया है। इस बार बड़ी संख्या में हाईवे से लेकर धर्मस्थल तक कैमरों लगाए जाएंगे। कहां कहां कैमरे लगाए जाने हैं। उन स्थानों को भी चिन्हित किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed